फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा एवं सर्वजातीय एकता की मिशाल थे रामनिवास शर्मा: डा. शिव शंकर भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मानव जीवन में विरले ही ऐसे इंसान होते हैं, जो समाज सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। समाजसेवा एवं पत्रकारिता के साथ सर्वजातीय भाईचारे की मिशाल थे रामनिवास शर्मा। यह बात पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी रामनिवास शर्मा की तेरहवीं पर रामनगर के पंजाबी सामुदायिक केंद्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंसान का व्यवहारिक होना जरूरी है। सांसारिक जीवन यात्रा में इंसान का व्यवहार हमेशा याद रहता है। पूर्व मंत्री ठा. बीर सिंह के पुत्र ठा. लाल सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से सर्व समाज को भारी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। वे एक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। जिला ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक बाबू ओमस्वरुप, अध्यक्ष शीलक राम शर्मा ने कहा कि रामनिवास शर्मा सरल स्वभाव व स्पष्ट व्यक्तित्व के धनी थे। श्रद्धांजलि सभा को जय भगवान शर्मा, एडवोकेट सोहन लाल मक्कड़, राकेश कटारिया, नरेश तंवर, प्रो. सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, डॉ. एससी शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर फतेहाबाद के उपायुक्त जगदीश शर्मा, ठा. लाल सिंह, डा एससी शर्मा, श्यामलाल शर्मा, विनय शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, संजय शर्मा, सुशील सरदाना, गजराज जोगपाल, बैंक अधिकारी कौशल भारद्वाज, प्रो हरिकेश पंघाल, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल गौड़, नरोत्तम बागड़ी, श्रीभगवान वशिष्ठ, अजय मल्होत्रा, सोमबीर शर्मा, पवन मित्तल, शिव कुमार गुप्ता, संजय वर्मा, ललित शर्मा, महाबीर डालमिया, प्रो सुरेंद्र शर्मा, प्राचार्य सुधीर शर्मा , निरंजन रोहिल्ला, अजय शर्मा, गोपाल कृष्ण पोपली, भानू प्रकाश, नरेश वर्मा, दयानंद शर्मा, सत्यनारायण नाथ, ज्ञानेंद्र तेवतिया उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें