भिवानी: कैथल में राजपूत समाज के लोगों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में सरकार का पुतला जलाते राजपूत
भिवानी। कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर (जाति) लिखवाए जाने के विरोध में रोष जता रहे राजपूत समाज के लोगों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के विरोध में वीर महाराणा प्रताप युवा राजपूत सेना का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को युवाओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और आरएसएस का पुतला फूंका।
इस मौके पर राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज राजपूत समाज के राजा थे। कैथल में उनकी प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट लिखवाए जाने से राजपूत समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसमे भाजपा व आरएसएस की मुख्य भूमिका होती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर युवा नरसी तंवर, पार्षद सूर्या तंवर व राहुल राणा ने कहा कि 19 जुलाई को कैथल के ढांड चौक पर समाज के लोगों पर लाठीचार्ज करने से उनमें काफी रोष है। इस अवसर पर विनय परमार एडवोकेट, निखिल परमार, मिंटू राजपूत, अनिल परमार, उदयवीर, नवीन, लारा, प्रवीण काले, अमित पिलाना, परवेश, नरेंद्र, बिल्लू फौजी, भवानी चौहान, अर्जुन चौहान, निखिलेश तंवर, मोहित, जितेंद्र, जग्गा, चीनू, राजेश तंवर, सोनू शेखावत, नरसी तंवर, हुकम राघव मौजूद रहे।