फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, अच्छी बारिश का इंतजार

विज्ञापन
बारिश के बीच छाते के सहारे अपने गंतव्य को जाते स्कूटी सवार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से आसमान में काली घटाएं तो छा रही मगर बिन बरसे ही गुजर रही है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ और दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं छाई। बूंदाबांदी भी शुरू हुई मगर कुछ मिनट की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बनी और ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। मगर इस बार भी किसानों के अरमान अधूरे रह गए। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे है। बारिश के अभाव में फसलें मुरझाने लगी है।
विज्ञापन

कैरू में जलभराव से आफत : क्षेत्र में मंगलवार को करीब पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। निचले इलाकों में जलभराव परेशानी बना मगर किसान बारिश के बार राहत महसूस कर रहे थे। साथ ही और बारिश की आस कर रहे थे। मंगलवार को हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग अधिकारियों का कहना है कि अभी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। क्षेत्र के गांव देवराला, कैरू, इंदीवाली, खापड़बास, ओबरा आदि गांवों में बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान आई है। कैरू खंड कृषि अधिकारी डॉ. विनोद सांगवान ने बताया कि पांच एमएम बारिश हुई है। फसलों को बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें