फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मई माह में गर्मी का प्रचंड रूप शुरू हो चुका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली और चंद मिनट के बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से मई माह के प्रथम सप्ताह में मौसम में अचानक बदलाव और कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। अचानक गर्मी में कुछ ठंडा पी लेना या फिर गला खराब होने का मतलब कोरोना नहीं हैं, लेकिन इन प्रारंभिक लक्षणों को देख लोग भी घबरा रहे हैं। मौसम में बदलाव के बाद बेमौसम बारिश भी लोगों की तबीयत पर भारी पड़ रही है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप पड़ रही थी। दोपहर तक अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि लॉकडाउन की वजह से लोग घरों के अंदर ही दुबके हुए थे। मगर फिर भी गर्मी ने घरों में भी लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार चार से छह मई तक मौसम में फिर से बदलाव के आसार जताए गए हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें