भिवानी। रेलवे सुरक्षा बल थाना कार्यालय में शुक्रवार को बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे पुलिस, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन प्रदीप तंवर ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्यप्रणाली को मजबूत करना और रेलवे परिसर में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आपसी सहयोग पर जोर दिया गया। बैठक के अंत में सभी विभागों ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का संकल्प लिया और यह सुनिश्चित किया कि बच्चों की सुरक्षा में कोई समझौता न हो।