भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकंडरी स्कूल में अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर उन्हें 4 से 9 फरवरी तक बेंगलुरू में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्पर्धा में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के लिए टीम के साथ कोच वर्षा मलिक (बालिका वर्ग), कोच दीपक (बालक वर्ग), मैनेजर सुधीर मलिक, मनदीप गोयत सहित सुभाष शर्मा, विनोद बाला, कांता और उर्मिला भी रवाना होंगे।
इस अवसर पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं पीटीआई कुलदीप महला ने कहा कि हरियाणा के मुक्केबाजों ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है, और इस बार भी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।