फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एलएचएस निर्माण कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित, नारनौल से होकर गुजरेंगी ट्रेन

Fri, 31 May 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे की ओर से जयपुर मंडल के किशनगढ़-मंडावरिया स्टेशनों के मध्य 9 जून व 16 जून को एलएचएस निर्माण कार्य के लिए आरसीसी बाक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे की रद्द रेलसेवा ( प्रारंभिक स्टेशन से) ट्रेन संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ जंक्शन रेलसेवा 9 जून व 16 जून को रद्द रहेगी। 19736 मारवाड़ जंक्शन जयपुर ट्रेन 9 व 16 जून को रद्द रहेगी। वहीं कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। जो नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय ट्रेन जो 8 जून व 15 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर-मेड़ता रोड़-डेगाना-रतनगढ़-चूरू-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 8 जून व 15 जून को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती ट्रेन जो 8 जून को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती ट्रेन जो 15 जून को वाराणसी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन से होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा फुलेरा, मकराना, डेगाना, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती ट्रेन जो 8 जून व 15 जून को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर-मारवाड जंक्शन होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें