फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सरसों में मिलावटखोरी की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, सात दिन में देगी रिपोर्ट

Fri, 31 May 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जूई की अनाज मंडी में सरसों के खुले ढेर में मिलाई जा रही झार को दिखाता किसान प्रतिनि​धि।
विज्ञापन
भिवानी। जूई मंडी में सरसों में मिलावटखोरी प्रकरण की जांच के लिए उपायुक्त ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी सात दिन में अपनी रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपेगी। कमेटी जूई मंडी में सरसों का उठान, स्टॉक में गड़बड़ी और मिलावटखोरी की भी जांच करेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जूई मंडी में सरसों में मिलावटखोरी प्रकरण को प्रमुखता से उजागर किया था। जिलेभर की मंडियों में 55 हजार क्विंटल सरसों सरकारी खरीद से गायब का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, जूई मंडी में सरेआम सरसों के अंदर झारा मिलावटखोरी का वीडियो भी वायरल हो चुका है।
उपायुक्त ने बनाई जांच कमेटी
डीसी नरवाल के संज्ञान में चालू सीजन-2024 के दौरान जूई अनाज मंडी में सरसों खरीद प्रक्रिया में मिलावट का मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीसी ने आरोपों की जांच करने के लिए कमेटी गठित की है। डीसी ने उपमंडल मजिस्ट्रेट भिवानी, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के डीएमईओ और सचिव मार्केट कमेटी जूई की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सरसों खरीद प्रक्रिया मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट डीसी कार्यालय को प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

अगस्त 2018 में भी स्टॉक से गायब मिली थी 6242.43 क्विंटल सरसों
सरसों की सरकारी खरीद में अगस्त 2018 में हैफेड के तत्कालीन डीएम सहित संबंधित खरीद अधिकारियों पर तीन पुलिस थानों में तीन करोड़ कीमत की सरसों गायब होने पर धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। तोशाम मंडी में 5514.07 क्विंटल सरसों स्टॉक से गायब थी, जिसकी कीमत 2,33,46,572 रुपये आंकी गई थी। इसी तरह भिवानी मंडी में 616.55 क्विंटल सरसों का स्टॉक में मिलान नहीं हुआ था। इसकी कीमत 20,10,473 रुपये आंकी गई थी। वहीं, जूई मंडी में 211.81 क्विंटल सरसों ही स्टॉक से गायब मिली। इसकी कीमत 8,96,804 रुपये आंकी थी। इस तरह से सरकारी खरीद में स्टॉक से 6242.43 क्विंटल सरसों ही नहीं मिली थी। भिवानी, तोशाम और जूई मंडी में अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर सरसों की फर्जी खरीद दर्शा दी थी, जबकि खरीद की गई सरसों का स्टॉक तक नहीं मिला।


स्टॉक में कम सरसों पर दर्ज हो केस : ओमप्रकाश

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपप्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि हर साल किसानों की मेहनत की कमाई की सरकारी खरीद में अधिकारी घोटाला करते हैं। इस बार भी सरसों की खरीद में व्यापक अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे वास्तविक किसानों का भुगतान रुक गया है। सरसों की खरीद की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। किसान सभा इस मामले को लेकर जल्द ही प्रदर्शन कर डीसी को जांच के लिए मांग पत्र भी सौंपेगा।
मेरे संज्ञान में जूई अनाज मंडी में सरसों उठान, स्टॉक में गड़बड़ी व सरसों में मिलावट का मामला संज्ञान में आया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है तो फिर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-नरेश नरवाल उपायुक्त भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें