फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खाना बनाने को लेकर प्रवासी मजूदरों में हुआ झगड़ा, एक मजदूर की सिर में चोट लगने से मौत

Tue, 22 Aug 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महम रोड स्थित एक नर्सरी में काम करने वाले तीन प्रवासी मजूदरों का खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। इनमें से एक मजदूर के सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ में काकनपुर निवासी जगदीश के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया और शव को मृतकों को सौंपने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने इस मामले में अन्य दो प्रवासी मजदूरों पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में लग गई है।
पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बयान में सेवा नगर निवासी अनूप ने बताया कि उसने करीब 18 साल पहले से महम रोड पर प्राकृतिक चिकित्सालय के समीप श्रीराम नर्सरी कर रखी है। इस नर्सरी में तीन प्रवासी मजदूर काम करते थे और वहीं पर रहते थे। इनमें से जगदीश उसके पास करीब डेढ़ वर्ष से काम करता था। जबकि उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर में थाना बानपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र डगराज निवासी पुष्पेंद्र उसके पास करीब दो साल से काम करता था। वहीं, यूपी के ही जिला देवरिया में रुप्लपुरे निवासी कनक उसके यहां पर पिछले चार-पांच दिनों से काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार रात को करीब दस बजे उसके पास जगदीश का फोन आया। फोन पर जगदीश ने बताया कि पुष्पेंद्र और कनक उसके साथ खाना बनाने के लिए झगड़ा कर रहे हैं। जब वह अगले दिन सुबह अपनी नर्सरी में पहुंचा तो उसे जगदीश खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में झाेपड़ी में पड़ा मिला। उसने पुलिस व एंबुलेंस को इस बारे में सूचना दी और जगदीश को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जगदीश को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।
इस बारे में सूचना भिवानी औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में नर्सरी मालिक अनुप के बयान पर अन्य दो प्रवासी मजदूरों पर हत्या का केस दर्ज किया और पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंपने के लिए पुलिस शव को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया।
-
झगड़े में घायल एक व्यक्ति की रोहतक पीजीआई से मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंपने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। इस मामले में नर्सरी मालिक अनूप के बयान पर दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

-एएसआई विनोद कुमार, जांच अधिकारी, औद्योगिक पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें