भिवानी। भारतीय शिक्षण मंडल के युवा आयाम की ओर से सुभाष स्वराज सरकार शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत सीबीएलयू में शोधवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम प्रांत अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज की अगुवाई एवं प्रांत मंत्री सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में किया। समारोह में बतौर अध्यक्ष विवि कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल एवं बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वेदप्रकाश यादव ने शोधर्थियों को संबोधित किया।
कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि शिक्षा को लेकर भारतीय शिक्षण मंडल पिछले पांच दशकों से निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षा एवं अनुसंधान में गुणवत्ता लाने में शिक्षा मंडल के प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी शिक्षण मंडल का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा एवं अनुसंधान में गुणवत्ता का होना बहुत जरूरी है।
प्रांत मंत्री सुनील शर्मा ने भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से संचालित कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. पवन कुमार ने युवा आयाम एवं सुभाष स्वराज सरकार शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बेहतर शोध पत्र लेखन वाले शोधार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. रेखा जांगड़ा, ऋषि शर्मा, राजू शर्मा, अशोक श्योकंद, राकेश श्योराण, गौरव, अजय दलाल, डॉ. नरेश कनोजिया, डॉ. उमा कुमारी शाह, डॉ. रविप्रकाश, डॉ. दीपक कुमारी, सरिता उपस्थित रहे।