फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारी आज करेंगे काला झंडा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर पांच दिन से काम छोड़ हड़ताल पर है। त्योहारी सीजन में बाजार में लगी ग्राहकों की भीड़ के बीच सफाई न होने के कारण शहर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। सफाई कर्मचारी रविवार को को शहर में काला झंडा प्रदर्शन करेंगे। शहर में कंपनी के कर्मचारी सफाई व्यवस्था नहीं बना पाए है, जिसके कारण गलियों व चौक-चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं।
विज्ञापन

शहर में रोजाना करीब 100 टन कचरा निकल रहा है। जबकि कंपनी कर्मचारी डोर टू डोर कचरा उठान कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि कर्मचारी रविवार को शहर में काला झंडा प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जितेंद्र, राजकुमार, कुलबीर बलवंत, नरेश, कविता, सुनील, सुरेश कुमार, मालती, द्रोपदी, रेखा, बाला, मनीषा, राजवंती उपस्थित रहे। संवाद
--------
10 गाड़ियों के साथ अलर्ट पर रहेगा दमकल बेड़ा
दिवाली पर दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दमकल कर्मचारियों की भी दिवाली पर छुट्टी रद्द की गई है। साथ ही भिवानी में दमकल विभाग का कोई भी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं है। भिवानी दमकल बेडे़ में छोटी-बड़ी करीब आठ से अधिक गाड़ियां हैं। जबकि तंग बाजारों में जाने के लिए बुलेट बाइक के साथ छोटी गाड़ी भी हैं। वहीं सिवानी में भी दो गाड़ियां है। भिवानी दमकल विभाग के फायर ऑफिसर ताराचंद सैनी ने बताया कि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। जिले में करीब 25 कर्मचारी हैं। दिवाली पर किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए दमकल कर्मचारियों को गाड़ी के साथ मुख्य जगहों पर भी तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें