फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 17 सूत्रीय मांगों के लिए पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Tue, 16 Jun 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के डिविजन नंबर-1 और डिविजन नंबर-2 के कार्यकारी अभियंताओं के कार्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रमुख अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

राज्य कमेटी के आह्वान पर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की अर्ध शहरी ब्रांच, शहरी ब्रांच और फील्ड ब्रांच के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान अनिल बागड़ी ने की। जिला प्रधान अनिल बागड़ी ने कहा कि सरकार और विभागीय मंत्रियों की नीतियां पूरी तरह कर्मचारी और जनविरोधी हो चुकी हैं। कर्मचारियों के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है और बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी जायज मांगों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया और उनका समाधान नहीं किया तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा। कर्मचारी अब चुप बैठने वाले नहीं हैं और अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को सिंचाई विभाग मंत्री श्रुति चौधरी के भिवानी स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा 18 जुलाई को पब्लिक हेल्थ तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित आवास का बड़ी संख्या में घेराव कर कर्मचारी अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष विनोद तंवर, फील्ड ब्रांच प्रधान राजकुमार चांगिया, अर्धशहरी ब्रांच प्रधान गुरबचन सिंह, ब्रांच सचिव प्रवीण बड़ेसरा तथा कोषाध्यक्ष रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें