फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहने वाले चढूनी का पंजाबी समाज ने पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहे जाने के रोष स्वरूप भिवानी के पंजाबी समाज ने भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी का पुतला फूंका। भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पार्षद हर्षदीप डुडेजा ने अगुवाई की। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान शंकर धूपड़ भी मौजूद रहे। पंजाबी समाज के लोगों ने चढूनी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रधान शंकर धूपड़ ने कहा कि जब धरने पर बैठे किसानों के बीच किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ की जाती है तो चढूनी चुप रहते हैं। दूसरी ओर प्रगतिशील मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब जनहित कार्यों को आगे बढ़ाते हैं तो चढूनी को पाकिस्तान याद आ जाता है। धूपड़ ने कहा कि चढूनी को विकास और शांति अच्छी नहीं लगती। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री हर्षवर्धन, बृजपाल सिंह, अमित कौशिक, अरविंद पूंडीर, संजय दुआ, मोक्ष मक्कड़, बिशंभर अरोड़ा, गिरधारी लाल, दर्शन मिढ़ा, मनीष गुरेजा, संजय भेजा, रवि शर्मा, संजय शर्मा, ओम प्रकाश दूरेजा, सुरेश वधवा, विपिन महता, सन्नी मोबाइल, मनोज चौधरी, दीपक बवेजा, हेमंत सचदेवा, सन्नी कुमार, जयभगवान वधवा, जीतेंद्र, प्रवीण नारंग, विक्की अरोड़ा, महेश गिरधर, अनिल कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें