फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वाहन की टक्कर से पंजाब के युवक की मौत

Tue, 19 Nov 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक रोड गांव खरक के पास पंजाब के युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला जिला के गांव बनवाली निवासी प्रमजीत कौर ने खरक कलां पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनके तीनों बेटे वाहन चालक का काम करते थे। उनका छोटा बेटा संदीप (26) करीब पांच दिन पहले गांव खरक में वाहन चलाने की बात कह कर घर से आया था। इसके बाद सोमवार को उन्हें पुलिस के माध्यम से सड़क हादसे में संदीप की मौत की सूचना मिली। संदीप के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें