फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीटीआई, डीपीई व शारीरिक प्रवक्ताओं ने किया योगाभ्यास

Fri, 30 May 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में योग की रिहर्सल करते पीटीआई, डीपीई व शारीरिक प्रवक्ता।
विज्ञापन
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन और आयुष विभाग के तत्वावधान में भीम स्टेडियम में पीटीआई, डीपीई व शारीरिक प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों को योगासन एवं प्राणायाम करवाया गया। योगाभ्यास शिविर 31 मई तक आयोजित होगा।
विज्ञापन


दरअसल, 21 जून को जिला मुख्यालय, उपमंडल और खंड स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भीम स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, एएमओ कम नोडल अधिकारी डाॅ. निशा खट्टर व मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक कविता, अंजु, गजानंद शास्त्री, सुनील शर्मा व मदन शास्त्री ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, समस्त योग आयुष सहायक के अलावा लगभग 170 पीटीआई, डीपीई व शारीरिक प्रवक्ताओं ने योगाभ्यास किया।


योग दिवस की तैयारियों के लिए योगाभ्यास रिहर्सल का शेड्यूल जारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पुरजोर से चल रही हैं। योगाभ्यास रिहर्सल के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। 4 से 6 जून तक स्कूलों में योगासन कार्यक्रम होंगे। 12 से 14 जून तक अधिकारियों-कर्मचारियों, पंच, सरपंच, एनसीसी कैडेट्स के लिए और 16 से 18 जून तक जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारी और एनसीसी व आमजन के लिए योगासन कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 20 जून को योग दिवस की पायलट रिहर्सल होगी तथा इसी दिन योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में जिला, उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें