फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप कर्मचारियों ने शहर में झाडू लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर में झाड़ू प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद सफाई कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
24 मई 2018 व 30 अगस्त 2019 के समझौते व कर्मचारियों की छंटनी करने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने शहर में झाड़ू प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का नेतृत्व इकाई प्रधान विजय कुमार व प्रांतीय सचिव पुरुषोत्तम दानव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इससे पहले नप कर्मचारी यहां नगर परिषद कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए वहां से जुलूस की शक्ल में अपने हाथों में झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए सराय चौपटा तक गए। उन्होंने कहा कि सरकार जो कर्मचारियों की छंटनी कर रही है उसे तुरंत प्रभाव से रोका जाए। नगरपालिका घाटे में चल रही है, उनके वेतन के लिए बजट का प्रबंध किया जाए। मार्केट कमेटी व नगर निगम परिषद पालिका में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों में जो फैसला हुआ है, वह सभी पर लागू हो अन्यथा वे अपने आंदोलन को ओर तेज कर देंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान सुरेश, उपप्रधान श्रीभगवान, तेजपाल, लालाराम, मनीषा, रविंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें