फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोल- चाहे जेल भेज दें, पर खोलेंगे दुकानें

विज्ञापन
सरकार के आदेशों के खिलाफ प्रदर्शन करते शहर के व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोविड-19 के खतरे के बीच सोमवार-मंगलवार को बाजार बंद के प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी और दुकानदार सड़क पर उतरे। व्यापारियों, दुकानदारों ने शहर में प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला जलाकर रोष जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मोहन लाल को ज्ञापन सौंपा। अधिकतर व्यापारियों का कहना था कि चाहे उन पर केस दर्ज हो या जेल भेजा जाए, वे सोमवार को अपनी दुकानें खोलेंगे। इस विषय पर रविवार को फिर से व्यापारियों की बैठक होगी। जिसमें सोमवार को दुकान खोलने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को नगर व्यापार मंडल के नेतृत्व में सभी ट्रेड एसोसिएशन ने भगत सिंह मार्केट से लेकर बिचला बाजार चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। बिचला बाजार चौक पर सरकार का पुतला जलाया और सरकार से सोमवार व मंगलवार बंद के आदेश को वापस लेने की मांग की। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा सरकार तुरंत प्रभाव से बंद के आदेश को वापस ले अन्यथा व्यापारियों को मजबूरन होकर आंदोलन की ओर बढ़ना पड़ेगा। सोमवार व मंगलवार को दुकानें बंद करने के फैसले का विरोध करते हुए सरकार से मांग की जाती है कि सप्ताह में दो दिन व्यापार बंद करवाना व्यापारियों के साथ कुठाराघात है। जिसे वापिस लिया जाना चाहिए क्योंकि सप्ताह में दो दिन बंद रहने से व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। साथ ही शेष दिन भीड़ के कारण महामारी का खतरा भी बढ़ेगा। पहले ही लॉकडाउन के दौरान दो महीने से ज्यादा काम-धंधे ठप रहे, जिसमें एक-एक व्यापारी को लाखों का नुकसान हुआ। सरकार से लगातार मांग की जा रही थी कि व्यापार सातों दिन खोलना चाहिए। इस अवसर पर प्रेम धमीजा, अतुल रोहिला, गिरधारी लाल मेहता, मनोज मखीजा, अमित बंसल, सुरेंद्र जिंदल, मोहनलाल भरगु, प्रवीण नारंग, रवि जय प्रकाश, हेमंत गर्ग, रणवीर लांबा, मुकेश तायल, दिनेश शर्मा, प्रवीण गर्ग, प्रवीण गर्ग, दीपक जांगड़ा, राज रतन कसेर, अनिल प्रजापत, सतीश धमीजा, नवीन गोयल, राम गोपाल गर्ग, राजेश शर्मा, सागरमल, कैलाश गर्ग, अभिषेक बंसल, नरेश पोकरवास, हरिकिशन, कैलाश शर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
समय सारिणी बनाकर बाजार खोलने की मांग
भिवानी। सोमवार और मंगलवार को समय सारिणी बनाकर बाजार खोले जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि जेपी कौशिक की अध्यक्षता में उपायुक्त से मिले व उन्हें ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त को दिए ज्ञापन में व्यापारमंडल के प्रधान जेपी कौशिक ने कहा कि सरकार समय सारिणी अनुसार सुबह 9 से 3 बजे तक बाजार, दुकानें खोले। इस मौके पर अनिल, नरेश, कबीर, कपिल राठौर, जगदीश, दीनानाथ आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें