फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापोड़ा के पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की तेजधार हथियार से हत्या

विज्ञापन
श्रीकांत की फाइल फोटो । - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बापोड़ा गांव के पूर्व सरपंच विश्वनाथ के इकलौते बेटे श्रीकांत की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह जाटूलोहारी से सूई लिंक रोड पर ड्रेन पर बनी पुलिया पर उसका शव मिला। मौके के हालात देखने से लगता है कि हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शरीर पर तीन से चार जगह गहरी चोट के निशान हैं। सिर के अलावा हाथ और कमर में चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला वीरवार रात का है।
विज्ञापन

बापोड़ा गांव के पूर्व सरपंच विश्वनाथ का बेटा करीब 38 वर्षीय श्रीकांत वीरवार को बाइक से घर से निकला था। वह खेतीबाड़ी करता था। परिजनों के अनुसार वह बलियाली गांव में अपने मामा के घर जाने की बात कहकर गया था। शाम को उसकी पत्नी मधु से बात हुई कि देर शाम तक आऊंगा। मगर रातभर नहीं आया। पिता विश्वनाथ ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि जाटू लोहारी से सूई लिंक मार्ग पर बनी ड्रेन की पुलिया पर श्रीकांत का शव पड़ा है। जिसके बाद वे वहां पहुंचे। प्रथम दृष्टि में इसे सड़क हादसा माना जा रहा था। बाद में बवानीखेड़ा थाना पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जांच हुई तो श्रीकांत के सिर में तेजधार हथियार से चोट मारी हुई थी और उसका कान भी कटा हुआ था। उसके हाथ पर भी चोट के निशान थे। कमर पर नीला पड़ा हुआ था। जिसके बाद हत्या की आशंका हुई।
दोस्तों पर शक की सूई, फोन कॉल खोलेगी हत्या का राज
परिजनों को किसी पर शक नहीं है। परिजनों के अनुसार उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थे। ऐसे में पुलिस की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। प्राथमिक जांच में शक की सूई श्रीकांत के दोस्त पर है। आशंका है कि उसके दोस्तों ने ही उसे वहां बुलाया और खाना-पीना किया। जिसके बाद किसी विवाद के चलते हत्या की गई है। पुलिस को मृतक का फोन भी मिला है और फोन कॉल से हत्या का राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यूं गहराया हत्या का शक
मृतक के परिजनों को पहले सड़क हादसा नजर आया। मगर जैसे-जैसे अन्य चीजें देखी तो हत्या की बात सामने आई। मृतक के सिर, हाथ में तेजधार हथियार के निशान है जबकि कमरे में वैसे मारपीट के निशान थे। जिस कारण नीला पड़ा हुआ था। मगर शक गहराने का मुख्य कारण रहा चप्पल एक साथ जैसे सामान्य तौर पर व्यक्ति निकालता है, उस तरह जची हुई थी। साथ ही पास में घसीटे जाने के भी निशान थे। आशंका यह भी है कि हत्या कहीं और की गई है और यहां शव फेंका गया है। जहां शव मिला है वहां पास में ही नाला भी है। परिजनों को आशंका यह भी है कि पहले शव को नाले में फेंकने की योजना थी मगर किसी के आने पर आरोपी वहीं छोड़ भाग गए हों।
माता-पिता से छीना इकलौता बेटा तो दो बच्चों से छीना पिता, तीन बहनों का नहीं रहा भाई
पूर्व सरपंच विश्वनाथ के तीन बेटियां और एक बेटा श्रीकांत था। सभी की शादी हो चुकी है। मृतक श्रीकांत को दो लड़के 15 वर्षीय निश्चय और पीयूष 10 वर्ष है। श्रीकांत की मौत से पूर्व सरपंच से न केवल उसका इकलौता बेटा छिन गया बल्कि दो बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। तीन बहनें अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। श्रीकांत की मौत से पूरे गांव में माता का माहौल है।
वर्जन-
बापोड़ा के पूर्व सरपंच विश्वनाथ के बेटे श्रीकांत का शव जाटू लुहारी लिंक रोड पर ड्रेन की पुलिया के पास मिला है। सिर, हाथ, कमर में चोट के निशान हैं। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों को किसी पर शक नहीं है। ऐसे में इस ब्लाइंड केस को सुलझाना चुनौती है। मगर हम जल्द ही इस केस को सुलझा लेंगे।
विज्ञापन

- जय सिंह, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें