फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड लैब शुरू करने के लिए भेजा गया प्रस्ताव, रोजाना 800 मरीजों को होगा फायदा

Sat, 28 Sep 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को आने वाले समय में सैंपल जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और निजी लैब में पर जाकर टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबकुछ ठीक रहा तो नागरिक अस्पताल में जल्द जिला हेल्थ सुविधा के तहत इंटीग्रेटेड लैब शुरू होने जा रही है। इस लैब वह सभी टेस्ट होंगे जो कि फिलहाल सरकारी अस्पताल में नहीं हो रहे है और मरीजों को निजी लैब पर करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड लैब शुरू करने के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। इस प्रस्ताव में जांच के लिए प्रयोग होने वाली मशीनों व अन्य सामान की डिमांड की गई है। अस्पताल में रोजाना 750 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है और करीब 300 से 350 मरीज टेस्ट के लिए रोजाना लैब में आ रहे हैं।
अधिकारियों की माने तो पूरे प्रदेश के जिला अस्पतालों में ये सुविधा शुरू होनी है और मशीनों की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी मुख्यालय स्तर पर ही होनी है। जिला लैब को अपग्रेड करके इंटीग्रेटेड लैब बनाया जाएगा। इस लैब में थायराइड, हार्मोन प्रोफाइल, लिक्विड आदि टेस्ट हो पाएंगे। फिलहाल स्थिति ये है कि अस्पताल में सामान्य टेस्ट ही हो पा रहे है।
विज्ञापन

-
सीएमओ ने दिए थे सैंपल के लिए अनुबंध के आदेश
सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र ने पिछले दिनों अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान एनीमिया संबंधित टेस्ट न होते मिलने पर अस्पताल प्रशासन को निजी लैब से अनुबंध करके शुरू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन शुरुआत नहीं हो पाई। एनीमिया होने के कारणों का पता लगाने के लिए अस्पताल में सुविधा नहीं है।
-
अल्ट्रासाउंड सुविधा सिर्फ गर्भवती तक सिमटी
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा सिर्फ गर्भवती के लिए है। गर्भवती का भी विभाग की तरफ से एक बार ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है। अस्पताल प्रशासन ने पीपीपी के तहत ये सुविधा दे रखी है। इसके अलावा अन्य मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा अस्पताल में नहीं है।
-
नागरिक अस्पताल की लैब को अपग्रेड करने के लिए मुख्यालय को मांग भेज दी है। प्रदेश के सभी अस्पताल में लैब को अपग्रेड किया जाना है ताकि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दी जा सके। उम्मीद है आचार संहित के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. भरत भूषण, पैथोलोजिस्ट, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें