फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई में दाखिले के लिए अंतिम दिन कल

Sat, 28 Sep 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले की सभी राजकीय आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया बंद हो जाएगी। आईटीआई में दाखिलों के लिए विभाग द्वारा चार से पांच बार तिथि बढ़ाकर मौका दिया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद काफी ट्रेड़ों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का रुझान कम ही देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन


दरअसल, जिले की राजकीय आईटीआई में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा दाखिले के लिए चार से पांच बार तक अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। लेकिन फिर भी ज्यादातर ट्रेड़ों में सीटें खाली हैं। जिसका मुख्य कारण है कि जिन विद्यार्थियों द्वारा दाखिला लेने के बाद लगातार काफी समय तक कक्षाएं न लगाने के कारण उनके नाम काटे जा रहे हैं। जिससे संबंधित ट्रेड़ में सीटें खाली हो रही हैं। आईटीआई में यह नियम होता है कि दाखिले के बाद कक्षा लगाना अनिवार्य है। अन्यथा लगातार अनुपस्थित रहने पर विद्यार्थी का नाम काटने का प्रावधान है। अब 30 सितंबर तक आईटीआई में विद्यार्थियों के ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहे है। विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में दाखिले लेने का यह अंतिम मौका है।

पांच बार बढ़ाई जा चुकी है दाखिले की अंतिम तिथि
आईटीआई में दाखिले के लिए विभाग द्वारा पांच बार अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इसके बाद भी काफी ट्रेड़ों में सीटें खाली हैं। इस बार आईटीआई में दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों का कम रुझान देखने को मिला है। जिसकी वजह से काफी बार विभाग द्वारा तिथि आगे बढ़ाई जा चुकी है। विद्यार्थियों के पास दाखिले का यह अंतिम अवसर है। जिसके बाद नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें