फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए दिए छह लाख, न नौकरी मिली, न रुपये वापस, तो किया अपहरण और मांगी फिरौती

विज्ञापन
फिरौती मामले में पकड़े गए आरोपी सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नौकरी के लिए छह लाख रुपये दिए। डेढ़ साल से न नौकरी मिली और न ही रुपये। मजबूरी में रुपये लेने वाले प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर 35 लाख की फिरौती मांगी। यह खुलासा मधमाधवी के प्रॉपर्टी डीलर अमित के अपहरण मामले में आरोपियों ने किया है। एएसआई राकेश की टीम ने अपहरण मामले में तीनों आरोपियों मानहेरू वासी अनिल, दादरी वासी अभिषेक और फतेहगढ़ वासी योगेश को उमरवास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टीए लगवाने के लिए अनिल ने डेढ़ साल पहले प्रॉपर्टी डीलर अमित को छह लाख रुपये दिए थे। उसके बाद न तो वह टीए लगा और न ही रुपये वापस मिले। पिछले डेढ़ साल से वह अतिमत के चक्कर लगा रहा था। 28 मई को मौका पाकर उन्होंने यह प्लान किया। अनिल ने ही अपने पांच साथियों के साथ अमित और उसके साथी रमेश का अपहरण किया और इधर-उधर गांवों में घुमाते रहे। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनिल नौकरी के लिए दिए छह लाख रुपये वापस चाहता था। इस कारण उसने अमित का अपहरण किया। फिलहाल केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। इनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 27 मई को मधमाधवी वासी प्रॉपर्टी डीलर अमित और उसके साथी रमेश का मानहेरू रेलवे स्टेशन के पास से अपहरण कर लिया गया था। उस समय दोनों अपनी गाड़ी खड़ी कर खाना खा रहे थे। अपहरणकर्ता तीन दिन तक उन्हें उनकी गाड़ी में ही घुमाते रहे और फिर बाढड़ा के हड़ौदी के पास छोड़ गए। उससे 35 लाख रुपये फिरौती भी मांगी गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्रॉपर्टी डीलर के बयान पर अपहरण, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें