फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकली किशोरी को बहला कर की शादी, आरोपी सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मामूली झगड़े के बाद एक किशोरी करीब दो माह पहले घर से निकल गई और रोहतक पहुंच गई। यहां एक परिवार ने उसे घर रख लिया और बाद में बहला फुसलाकर एक युवक से शादी करा दी। इधर परिजन दो माह से किशोरी को ढूंढते रहे। इसके बाद पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को सदर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर किशोरी को रोहतक से बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ श्रीभगवान के अनुसार किशोरी ने पुलिस को बताया वह एक अप्रैल को घर से नाराज होकर निकल गई थी और रोहतक में उसके मामा रहते हैं। वह उनके पास जाना जा रही थी। रोहतक में एक मुस्लिम महिला मिली। उस समय जमातियों का विवाद चल रहा था। इस कारण महिला ने उसे अपने पड़ोसी हिंदू परिवार के भेज दिया। पुलिस के अनुसार यहां रहने वाले व्यक्ति ने अपने सिविल इंजीनियर बेटे से उसकी चोरी छिपे शादी कर दी। उसके बाद से वह उनके पास ही रह रही थी। एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। जांच में सामने आया कि युवक के छोटे भाई की शादी हो चुकी थी और वह अभी कुंवारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें