फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार रात करीब ग्यारह बजे का है। सेक्टर-13 निवासी 55 वर्षीय अमरजीत परिवार सहित जीरकपुर रहता था। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि शनिवार रात को वह जीरकपुर में ही किसी काम से गया हुआ था। लौटते वक्त घर के नजदीक ही रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जीरकपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे भिवानी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी आनंद ने बताया कि सेक्टर-13 निवासी अमरजीत अपनी पत्नी सुनीता, बेटे प्रशांत व बेटी तनवी के साथ जीरकपुर में रहता था। पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें