फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के हर मंदिर में आज श्रद्धालुओं को निशुल्क मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
शिवरात्रि पर्व पर सजाया शहर का जोगिवाला मंदिर। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शिवरात्रि पर भले ही लोग हरिद्वार न जा पाए हों, लेकिन उन्हें यहीं पर गंगाजल मिलेगा। इसके लिए भिवानी महापंचायत ने गंगाजल की व्यवस्था की है। महापंचायत ने शहर भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल भेजा है। भिवानी और चरखी दादरी के 51 मंदिरों में गंगाजल पहुंचाया गया है। करीब 27 हजार लीटर गंगाजल टैंकरों के माध्यम से हरिद्वार से भिवानी लाया गया था।
विज्ञापन

शिवरात्रि का भिवानी, दादरी ही नहीं आसपास के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों के लिए भी विशेष महत्व है। अकेले भिवानी से 10 हजार से अधिक लोग कांवड़ लाते हैं। अनेक श्रद्धालु हरिद्वार से लाया गंगाजल ही शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। शिव भक्तों और श्रद्धालुओं को निराशा न हो इसके लिए भिवानी महापंचायत ने लोगों के लिए गंगाजल की व्यवस्था की है। भिवानी महापंचायत ने 27 हजार लीटर गंगाजल टैंकरों से मंगवाया है। भिवानी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने बताया कि शहर के सभी मंदिरों, दादरी के सभी मंदिरों में गंगाजल पहुंचाया गया है। नियमानुसार हर श्रद्धालु के लिए 250 एमएल गंगाजल की व्यवस्था की गई है। तीन टैंकर हमारे पास गंगाजल के बच भी गए थे, जिन्हें जोगीवाला मंदिर में पहुंचाया गया है। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को गंगाजल नि:शुल्क मिलेगा। उन्होंने बताया कि गंगाजल श्रद्धालुओं तक पहुंचाने में हरिद्वार के सतपाल ब्रह्मचारी का अहम रोल रहा। उनके ही प्रयास से हमें गंगाजल मिल पाया। वरना वहां प्रशासन की ओर से सख्त सख्ती बरती जा रही है।
शिवरात्रि पर सुबह पांच से रात दस बजे तक खुलेंगे मंदिर, रविवार को बाजार भी खुलेंगे
भिवानी। शिवरात्रि के पर्व पर रविवार को जिला में सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक मंदिर खुले रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालु पूजा अर्चना कर सकेंगे। कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर मंदिरों में सामुदायिक दूरी बनाए रखना होगा और नियमित रूप से सेनिटाइज करना होगा। लेकिन मंदिरों में अक्सर तेज ध्वनि से बजने वाली आरती नहीं होगी। जबकि श्रद्धालु स्वयं आरती गुनगुना सकेंगे। सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त अजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं उपायुक्त ने त्योहार के मद्देनजर और 19 और 26 जुलाई रविवार को बाजार खोलने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार द्वारा जारी आदेशानुसार पूजा अर्चना के दौरान प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा ताकि कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव हो सके। इसके साथ साथ श्रद्धालुओं को एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी। मंदिरों में प्रवेश के समय पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को मास्क का प्रयोग करना होगा। इसी प्रकार से मंदिर में एक समय में पांच से अधिक व्यक्तियों को प्रवेश नहीं होगा। मंदिरों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन होगा ताकि किसी प्रकार से संक्रमण न फैले। मंदिरों के बाहर लंगर नहीं चलेगा। उपायुक्त ने आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एसडीएम, पुलिस विभाग, इंसीडेंट कमांडर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें