फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की समस्या का त्वरित निस्तारण करें : डीसी

Tue, 05 Nov 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में आयोजित समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी हर्षित कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। जिले में लगाए जा रहे विशेष शिविरों के माध्यम से प्रॉपर्टी आईडी (पीआईडी) और स्वामित्व योजना की समस्याओं को मौके पर ही निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह नौ से 11 बजे तक पीआईडी और स्वामित्व योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो वे इन विशेष समाधान शिविरों में अपनी शिकायत लेकर आएं और उनका शीघ्र निपटारा करवाएं।
उपायुक्त कौशिक ने बताया कि स्वामित्व योजना से संबंधित स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में बीडीपीओ सोमबीर कादयान ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान बीडीपीओ कादयान ने कलिंगा निवासी महेंद्रपाल की समस्या सुलझाई।
विज्ञापन

दो अन्य समस्याएं सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व फरियादी मौजूद रहे।

सुबह नौ से 11 बजे तक पीआईडी और स्वामित्व योजना की शिकायतों का कराएं निपटारा

भिवानी। एडीसी एवं डीएमसी हर्षित कुमार ने सोमवार को स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की प्रॉपर्टी आईडी (पीआईडी) से संबंधित समस्याएं सुनीं। एडीसी ने विशेष समाधान शिविर में नागरिकों की पीआईडी संबंधी कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि डीसी महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्य दिवस को समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एडीसी ने कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लोहारू। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा सुनिश्चित करने के लिए इन दिनों नगर पालिका कार्यालय और बीडीपीओ कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस के दौरान समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा किया जा रहा है। नपा सचिव तेजपाल सिंह ने बताया कि शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, नालियों, गलियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों शिकायतें मिल रही है, जिनका निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें