फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्कूलों में गीता महोत्सव को लेकर 23 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

Mon, 18 Nov 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रदेश भर के स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। महोत्सव में विद्यार्थी अलग-अलग विधा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गीता महोत्सव को लेकर जिले के स्कूलों में बच्चों के कार्यक्रम करवाए जाएंगे। ये कार्यक्रम सोमवार से आरंभ होकर 23 नवंबर तक चलेंगे। इसको लेकर स्कूलों में तैयारियां करवाई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थी पहले खंड स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खंडस्तर पर विजेता विद्यार्थी जिलास्तर पर हिस्सा लेंगे।
जिलास्तर पर विजेता बच्चे राज्य स्तर पर होने वाले गीता महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी गीता श्लोकच्चारण, निबंध लेखन, भाषण सहित अन्य विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे। इसको लेकर स्कूलों में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं सोमवार से शुरू की गई है। ये प्रतियोगिताएं 23 नवंबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम 23 नवंबर तक आयोजित होंगे। विद्यालय, खंड, जिलास्तर पर विजेता बच्चे राज्य स्तरीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

- संतोष नागर, मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें