फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता मंदिर से भिवानी को मिलेगी नई पहचान : इंद्रेश

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत माता मंदिर का निर्माण न केवल मात्र कोई भवन या इमारत खड़ा होना नहीं है, बल्कि इससे मानवता का निर्माण होगा। इस मंदिर से छोटी काशी को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

वे बुधवार को गांव देवसर मोड़ पर भारत माता मंदिर के निर्माण पर आयोजित संकल्प यज्ञ में आहुति डालने के पश्चात अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां पर मंदिर होता है, वहां पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वत: ही समाप्त हो जाता है। राम मंदिर का निर्माण भी छूआछूत को समाप्त करने व नारी जाति के मुक्ति का संदेश देना वाला है। मां और अपनी जन्मभूमि का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने भारतीय संस्कृति की जानकारी दी। इस दौरान आचार्य महंत सुरेंद्र गिरी, महंत वेदनाथ, डॉ. अशोक गिरी, बाबा ओमनाथ, भूप गिरी, विष्णुनाथ, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, सीबीएलयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, हनुमान प्रसाद गुप्ता, शिव नारायण शास्त्री, सुशील कुमार ढाणी माहू, राजेश भारद्वाज पाथरवाली, कृष्ण कुमार बंटी, लख सिंह सरपंच, मीना परमार, बबीता तंवर, ईश्वर धामू, ठा. विक्रम सिंह, वीरेंद्र कौशिक, पार्षद हर्षदीप डुडेजा, धर्मेंद्र जांगड़ा, सुनीता जांगिड़, आरके जांगिड़, रमेश बंसल, सुंदर पंडित हालुवास व एडवोकेट राजेश जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें