फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथुवास में हुए झगड़े में दोनों पक्ष के बयान पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दुल्हेंडी पर गांव नाथुवास में हुए झगड़े में औद्योगिक पुलिस थाना ने दोनों पक्षों के बयान पर दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नाथुवास निवासी 22 वर्षीय सितेंद्र ने बताया कि वह वैश्य कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने साथी अनूप, हीरालाल, राजेश व सोनू के साथ स्वीफ्ट कार से अपने चचेरे भाई मोनू से मिलने के लिए भिवानी जा रहे थे। कार को अनूप चला रहा था। जब वो नाथुवास से निनान मार्ग पर पहुंचे तो गांव का ही युवक सुदामा बैठा था। उसने उनकी कार रुकवा ली। अचानक ही गांव का युवक मानवेंद्र अपने दो साथियों के साथ मिलकर कार का हॉर्न बजाने का विरोध करने लगे। जिसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोपी युवकों ने फोन कर के अपने अन्य साथी बुला लाए, जोकि ऑल्टो कार में सवार होकर गए। आरोपी युवकों ने उन पर लोहे की चाबी और लाठी-डंडों से हमला किया। झगड़े में उनके पक्ष से अनूप, हीरालाल व सोनू के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद सहित 15 से 20 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष से दी शिकायत में गांव नाथुवास निवासी अंकित ने बताया कि वह कबड्डी का खिलाड़ी है। मंगलवार दोपहर में वह अपने साथी मानवेंद्र, विनय के साथ बाइक पर कैरू के दंगल में जा रहा था। जब वो नाथुवास से निनान मार्ग पर पहुंचे तो स्वीफट कार में सितेंद्र अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर शराब पी रहा था। उन्होंने बाइक रोकी तो उसने साथ गाली-गलौज की। जिसका विरोध करने पर अपने 10 से 12 अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। झगड़े में उनके पक्ष से पवन बामला, सुरेन्द, राजेश, सुरेश, संदीप, भतेरी, विजय, मानवेन्द्र, धर्मेंद्र, रविंद्र घायल है। झगड़े में उसके 12 सौ रुपये भी गिर गए जो बाद में नहीं मिले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें