फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हादसे के बाद भी सबक नहीं ले रहे निजी स्कूल, अवकाश के दौरान भी लगा रहे बच्चों की कक्षाएं

Sun, 14 Jul 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए भीषण बस हादसा के बाद भी निजी स्कूल कोई सबक नहीं ले रहे हैं। शिक्षा विभाग व सरकार के आदेशों की भी नाफरमानी के साथ धड़ल्ले से छुट्टी के दिन भी बच्चों की कक्षाएं लगा रहे हैं। शनिवार को महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश घोषित किया हुआ था, बावजूद इसके शहर के अंदर कुछ निजी स्कूलों ने बच्चों की कक्षाएं लगाईं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने के बाद शहर में निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शहर में तीन निजी स्कूलों के अंदर बच्चों की कक्षाएं लगी हुईं मिली। बीईओ ने बच्चों की छुट्टी कराई और संबंधित स्कूलों को भी 15 जुलाई दोपहर 12 बजे तक स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने भिवानी शहर के निजी स्कूलों का शनिवार सुबह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हांसी गेट, दिनोद गेट और हालुवास गेट चौ बंसीलाल पार्क के समीप नामी निजी स्कूल खुले मिले। इन निजी स्कूलों के अंदर धड़ल्ले से बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी को पहुंचा देख निजी स्कूल संचालक भी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्षाओं के अंदर पहुंचकर देखा तो बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। जबकि नियम के अनुसार सरकार द्वारा महीने के द्वितीय शनिवार को स्कूलों में अवकाश रहता है। लेकिन निजी स्कूलों ने सरकारी आदेशों की नाफरमानी करते हुए भी स्कूल के अंदर कक्षाएं लगा रखी थी। खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में ही निजी स्कूलों ने आनन-फानन में बच्चों की छुट्टी की और फोन कर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए बोला गया।
दरअसल, महेंद्रगढ़ के कनीना में छुट्टी के दिन भी लगाए जा रहे स्कूल में बच्चों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद प्रदेश भर में बवाल मचा और मामला इतना बड़ा कि सरकार ने निजी स्कूलों पर सख्ती बढ़ा दी और स्कूली वाहनों पर भी शिकंजा कसा। लेकिन ये मामला ठंडा पड़ते ही फिर से निजी स्कूल अपनी मनमानी पर उतर आए और स्कूलों को सरकारी अवकाश के दिन भी बुलाने के लिए मजबूर करने लगे हैं। इसी तरह के मामले की शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में भी पोल खुली। सोशल मीडिया पर भी छुट्टी के दिन स्कूल खुलने का मामला खूब वायरल हुआ।
शनिवार को महीने के दूसरे शनिवार को सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहता है। कनीना हादसे के बाद सरकार ने सख्त आदेश दिए हुए हैं कि सरकारी स्कूलों की तरह ही निजी स्कूलों को भी नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। लेकिन छुट्टी के दिन भी शहर के अंदर कुछ निजी स्कूल खुले मिले। जिनके अंदर तत्काल बच्चों की छुट्टी कराकर संबंधित निजी स्कूलों को 15 जुलाई दोपहर 12 बजे तक कार्यालय के अंदर स्पष्टिकरण देने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित निजी स्कूलों के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-शिवकुमार तंवर खंड शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें