फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रदेशस्तर पर बिना मान्यता वाले प्ले स्कूल और कोचिंग अकादमियों के खिलाफ चलाएगी मुहिम

विज्ञापन
​भिवानी में प्रेसवार्ता करते रामअवतार शर्मा।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेशस्तर पर बिना मान्यता वाले प्ले स्कूल और कोचिंग अकादमियों के खिलाफ मुहिम चलाएगी। यह बात शनिवार को प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि स्कूली समय में बच्चा मान्यता प्राप्त विद्यालय में ही पढ़ाई करे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी की ओर से गैर मान्यता वाले स्कूलों को बंद करने के संबंध में सूची जारी की है। रामअवतार ने इस सूची के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभाग ने सही समय पर अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य किया है। बिना मान्यता के निजी स्कूल और शिक्षा अकादमियाें में बच्चों को भेजने से नुकसान होता है क्योंकि वहां किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं होती, न ही ऐसे संस्थान किसी प्रकार के नियमों को पूरा करते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने बच्चों को मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही भेजें, स्कूल का बच्चा स्कूल में ही हो, चाहे वह स्कूल सरकारी हो या प्राइवेट। अवैध शिक्षा अकादमियों के बारे में रामअवतार शर्मा ने कहा कि संगठन को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे पहले बच्चों को पढ़ाने के नियम और मान्यता संबंधी मानक पूरे करे। स्कूली समय में कोई भी शिक्षा अकादमी बच्चे को नहीं पढ़ा सकती है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन चाहता है कि अभिभावक जागरूक हों और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला कराएं। इस अवसर पर संजीव श्योराण, शमशेर सिंह, धन सिंह अग्रवाल, पवन मेहता, कमला गुरेजा, अमित धूपड़, सत्यनारायण शर्मा, नीरज शर्मा, कर्मबीर, दीपक शर्मा, पुलकित पाहुजा उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें