फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोपी की 50 लाख की संपत्ति फ्रीज करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोपी की 50 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज करने की तैयारी कर ली है। अब वह न इस संपत्ति को बेच सकता है और न ही किसी के नाम ट्रांसफर कर सकता है। साथ ही संपत्ति जब्त करने के लिए भी एनडीपीएस कंपीटेंट अथॉरिटी दिल्ली को लिखा है।
विज्ञापन

अब तक पुलिस नशा तस्कर को गिरफ्तार करने के दौरान उसके खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा ही दर्ज करती है। जेल से रिहा होने के बाद ये फिर से नशे की तस्करी शुरू कर देते हैं। ऐसे बड़े नशा तस्करों को सबक सीखाने के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने नशा तस्करी से कमाई संपत्ति को ही फ्रीज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत थाना सदर भिवानी एसएचओ इंस्पेक्टर पवन कुमार ने नशा तस्करी के आरोपी कितलाना निवासी रणजीत सिंह की करीब 50 लाख की चल-अचल संपत्ति फ्रीज करने की तैयारी कर ली है।
जांच में सामने आया कि तस्करी में संलिप्त कितलाना निवासी रणजीत सिंह ने करीब 50 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति नशा तस्करी से ही कमाई है। 50 लाख की संपत्ति में उसका मकान, दो कैंटर गाड़ी व एक स्कूटी शामिल है। उसके अकाउंट भी फ्रीज किए जाएंगे। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के अंतर्गत की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी रणजीत के खिलाफ वर्ष 2017 में मादक पदार्थ बेचने के मामले में थाना सदर भिवानी में केस दर्ज किया था। आरोपी के विरुद्ध 28 अगस्त 2017 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी से 6 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी।
तस्करों को बख्शेंगे नहीं
जिला पुलिस नशा तस्करी संलिप्त में आरोपियों को बख्शेगी नहीं। ऐसे आरोपियों द्वारा इस अवैध कार्य से कमाई संपत्ति को जब्त करवाया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस अवैध कार्य को करने से बचे।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक
50 लाख की संपत्ति
ड्रग्स तस्करी के आरोपी रणजीत सिंह ने करीब 50 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति इस अवैध धंधे से कमाई है। पुलिस सिर्फ उसके इस अवैध धंधे से कमाई संपत्ति को ही फ्रीज करेगी।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर पवन शर्मा, एसएचओ, सदर थाना भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें