फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76वें गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू, अधिकारी समर्पित भावना से करें कार्य : एसडीएम

Sat, 18 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। उपमंडल अधिकारी डॉ. अशवीर सिंह नैन ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्यता, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 76वें गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारियों के लिए अधिकारी समर्पित भावना से कार्य करें। समारोह के दौरान परेड, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सही से तैयारियां शुरू करें। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत होना जरूरी है। गणतंत्र समारोह स्थल चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में बिजली, पानी, मेज, कुर्सियां, टेंट, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व शहीद स्मारक की सजावट करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जो भी दायित्व मिला है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करें।
परेड की रिहर्सल 20 और 22 जनवरी को और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल 20 जनवरी से शुरू करें। राष्ट्रीय पर्व 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह की फूल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 24 को सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में की जाएगी। फूल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में सुबह नौ बजे सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में सभी प्रतिभागियों को पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी है।
विज्ञापन


यह रहेगा फाइनल रिहर्सल का शेड्यूल
मुख्य अतिथि की ओर से शहीद स्मारक पर सुबह 9:50 बजे पुष्प अर्पित करने उपरांत समारोह स्थल पर 9:58 बजे आगमन होगा। सुबह दस बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय धुन, 10:05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। सवा दस बजे मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। इसके बाद दस बजकर 25 मिनट पर मार्च पास्ट साढ़े दस बजे पीटी शो, विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी रंगारंग झांकियों का आगमन 10:45 बजे होगा। तत्पश्चात स्कूल विद्यार्थियों की ओर से 10:55 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, मुख्य अतिथि 11:30 बजे पारितोषिक वितरण करेंगे। वहीं 11:55 बजे राष्ट्रीय गान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें