फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीसरे दिन दो घंटे बंद रहा पीपीपी पोर्टल

Sun, 14 Jul 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में फैमिली आईडी की गलतियों को दुरुस्त करने के लिए लगाया गया शिविर जारी है। तीसरे दिन पोर्टल दो घंटे बंद रहा। इससे लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सरकार की ओर से पोर्टल पर अलग फैमिली आईडी करवाने का ऑप्शन देने के बाद तीन दिन में लगभग 600 लोगों ने फैमिली आईडी अलग करवाई।
विज्ञापन

शनिवार को लगभग 350 लोग शिविर में समस्याओं के निवारण के लिए पहुंचे। इनमें से 260 लोगों का समाधान मौके पर ही किया गया। 90 लोगों की शिकायत दर्ज की गई। तीसरे भी पोर्टल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक बंद रहा। अससे फैमिली आईडी ठीक करवाने आए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। शिविर के तीसरे दिन 70 लोगों के पेंशन संबंधी कागजात का कार्य पूरा किया गया।
अगले माह से जिन लोगों के पेंशन के कागजात पूरे हो चुके है, उनकी पेंशन आनी आरंभ हो जाएगी। 100 के लगभग लोगों की पेंशन की शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं सरकार द्वारा अलग फैमिली आईडी बनाने का ऑप्शन काफी समय से बंद किया हुआ था। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरकार द्वारा पोर्टल पर अलग फैमिली आईडी बनाने का ऑप्शन शुरू किया गया है। इसके बाद शिविर के 3 दिनों में लगभग 600 लोगों ने अपनी अलग फैमिली आईडी बनवाई है। शनिवार को शिविर में फैमिली आईडी से संबंधित मिलेजुले लगभग 350 मामले आए। इनमें से 260 लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। बाकी बचे 90 लोगों की शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

तीसरे दिन दो घंटे पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण कार्य बाधित रहा। वहीं शनिवार को शिविर में 70 लोगों के पेंशन संबंधी कागजात का कार्य पूरा किया गया। अगले माह से जिन लोगों के पेंशन के कागजात पूरे हो चुके हैं, उनकी पेंशन आनी आरंभ हो जाएगी। पोर्टल पर अलग फैमिली आईडी ऑप्शन आने के बाद तीन दिन में 600 अलग फैमिली आईडी बनाई गई। शनिवार को आई 350 शिकायतों में से 260 का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन

- हेमंत सैनी, जोनल मेनेजर, परिवार पहचान पत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें