फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकड़ानी में बनेगा 133 केवी का पावर हाउस

Sat, 30 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब आने वाले थोड़े ही समय में क्षेत्र के करीब 25 गांवों को 133 केवी का नया  पावर हाउस मिलेगा। ऐसे में इन गांवों में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। इतना ही नहीं कम वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। मकड़ानी में नया पावर हाउस बनाने के लिए निगम के अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल अधिकारी पूरे प्रोजेक्ट का खाका तैयार करने में जुटे हैं।  जल्द ही प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी। वहां से सहमति मिलते ही तुरंत प्रभाव से प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया  जाएगा।
विज्ञापन

कनीना, चिड़िया व महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित गांवों में बिजली की शुरू से ही समस्या बनी रही है हालांकि इस क्षेत्र में गांव घसौला व मकड़ाना में 33 केवी का मिनी पावर हाउस है लेकिन यह कई दशक पहले के बने हुए हैं अब इस दौरान इस एरिया की आबादी बढ़ने पर लोड भी बढ़ा है। ट्यूबवेलों की संख्या में लगातार इजाफा होना भी बिजली समस्याओं को प्रमुख कारण माना जा  रहा है।

आधुनिक ट्रांसफार्मर और मशीनों युक्त होगा बिजलीघर
निग  ने गांव मकड़ानी में 133 केवी पावर हाउस निर्माण पर काम तेजी से शुरू कर  दिया है। पावर हाउस को क्षेत्र के लोड की क्षमता के अनुरूप तैयार करवाया जाएगा। उसी अनुपात में पावर ट्रांसफार्मर व मशीनेें लगाई जाएंगी ताकि  लंबे  समय तक बिजली की  समस्या पैदा न होने पाए।यह 133 केवी का नया पावर हाउस  शुरू होने पर  गांव रामनगर, मौड़ी, कपूरी,  चिडिय़ा, आदमपुर, दाढ़ीबाना, मकड़ाना, मकड़ानी, संतोखपुरा, गोठड़ा, खेड़ी  सनवाल,दूधवा, चांगरोड़  बधवाना आदि गांवों  के लोगों को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन


घसौला व मकड़ाना 33 केवी सब स्टेशन होंगे कनेक्ट
मकड़ानी  में यह  133 केवी का बड़ा पावर हाउस तैयार हो जाने पर इस क्षेत्र के गांव  घसौला व मकड़ाना के 33 केवी सब स्टेशनंों को भी इस पावर से कनेक्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें