फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कांटे से जुड़ने पर ही चलेंगी पीओएस मशीनें दो दिन में 400 डिपो धारकों को वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें खाद्य सामग्री वितरण करने के लिए कांटे से जुड़ने पर ही काम करेंगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दो दिन के प्रशिक्षण के दौरान 400 डिपो धारकों को नई मशीनें वितरित कर दी हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा भेजी गई 460 नई पीओएस मशीनों के साथ इस बार पहली बार कांटे भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डिपो धारकों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। दो दिन तक चले प्रशिक्षण में मशीन चलाने की प्रक्रिया समझाने के बाद 400 डिपो धारकों को मशीनें सौंपी गईं। दरअसल विभाग ने वर्ष 2017 में राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए डिपो धारकों को पीओएस मशीनें दी थीं और मैनुअल वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। ये मशीनें 2जी तकनीक पर आधारित थीं जिसके चलते कई गांवों में नेटवर्क की समस्या और संचालन में दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिल पाता था।

मशीनों के धीमे चलने और कई दिनों तक बंद रहने के कारण डिपो पर लंबी कतारें लगती थीं। अब इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विभाग ने 4जी तकनीक से जुड़ी नई पीओएस मशीनें भेजी हैं। नई मशीनों के आने से उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिलने के साथ ही लंबी लाइनों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




कांटे से जोड़कर सामग्री वितरण करने का तरीका समझाया

विभाग से प्रोग्रामर सुरेश ने बताया कि नई 4जी पीओएस मशीनों के संचालन के लिए सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र और मंगलवार को शहरी क्षेत्र के डिपो धारकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मशीन की तकनीकी जानकारी के साथ कांटे से जोड़कर सामग्री वितरण करने का तरीका समझाया गया। उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ताओं को सामग्री लेने के लिए डिपो पर स्वयं आना होगा। डिपो धारकों को प्रतिदिन एक-एक घंटे का प्रशिक्षण दिया गया।





सरकार द्वारा डिपो धारकों को नई पीओएस 4जी मशीनें दी गई हैं। इससे पुरानी 2जी मशीनों में नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे डिपो धारकों और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। मंगलवार को प्रशिक्षण में हमें मशीन संचालन की सभी तकनीकी जानकारियां दी गईं। -मुशदी लाल, हालुवास, डिपो होल्डर।





सरकार द्वारा नई पीओएस मशीनों के साथ सामग्री वितरण के लिए कांटे भी दिए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान हमें मशीन को कांटे से जोड़कर सामग्री वितरण और अन्य तकनीकी जानकारी दी गई। नई मशीनों से डिपो पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी।

-ममता, रुपगढ़, डिपो होल्डर।





डिपो धारकों को नई पीओएस मशीनें चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। ये मशीनें विभाग द्वारा भेजे गए कांटे से जुड़कर ही काम करेंगी। इस संबंध में सभी डिपो धारकों को जानकारी दे दी गई है। -प्रिंस, प्रोजेक्ट अधिकारी, खाद्य आपूर्ति विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें