फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पोर्टल दे रहा झटके पर झटके, सरकारी विभागों के काम अटके

विज्ञापन
महम रोड पर ​स्थित प​​ब्लिक हेल्थ कार्यालय  का मुख्य गेट  
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल चालू होने के बाद भी तकनीकी दिक्कतों से उबर नहीं पा रहा है। पोर्टल के बार-बार ठप होने से सरकारी विभागों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। भिवानी में नगर परिषद, सिंचाई विभाग, बिजली निगम, जिला परिषद और ग्राम पंचायतों के करीब 55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर इसका असर पड़ा है।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़े तक बंद रहने के बाद हाल ही में पोर्टल को दोबारा शुरू किया गया था। इसके बाद भी यह बीच-बीच में काम करना बंद कर देता है। इससे विकास कार्यों से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। भिवानी में सिंचाई विभाग, नगर परिषद, पंचायती राज विभाग और जिला परिषद के कई विकास कार्य चल रहे हैं जिनमें पोर्टल की तकनीकी समस्या बाधा बन रही है।
विभागीय अधिकारी दिनभर कंप्यूटर पर पोर्टल खोलकर अपने अधीन आने वाले विकास कार्यों को अपलोड करने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास करते हैं। पोर्टल के अचानक बंद हो जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है फिर भी इसके सुचारु रूप से काम नहीं करने के कारण विकास कार्यों की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



टेंडर, भुगतान और मंजूरी की प्रक्रिया अटकी
पोर्टल की तकनीकी समस्या के कारण सरकारी विभागों के नए टेंडर जारी नहीं हो पा रहे हैं। कई कार्यों के वर्क ऑर्डर लंबित पड़े हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये के भुगतान और विकास कार्यों की तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृतियां भी प्रभावित हुई हैं।


हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल चालू तो हो चुका है लेकिन ये बीच-बीच में काम करना बंद कर देता है जिसकी वजह से दिक्कतें आ रही हैं। अकेले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शहर के अंदर काफी विकास कार्य होने हैं जिनकी प्रशासनिक, तकनीकी मंजूरी के अलावा ई टेंडर प्रक्रिया से संबंधित काम इसी पोर्टल पर होता है। फिलहाल ये पोर्टल सुचारु रूप से काम करना चालू कर देगा तब जाकर सरकारी विभागों के विकास कार्यों संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। -सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें