फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू नगर पालिका की पहली महिला उप प्रधान बनीं पूजा सैनी

सार

लोहारू में वार्ड-11 की पार्षद पूजा सैनी को सर्वसम्मति से नगर पालिका की पहली महिला उप प्रधान चुना गया। यह चुनाव एसडीएम और सचिव की देखरेख में संपन्न हुआ। उनकी नियुक्ति पर नगर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
पूजा सैनी को उप प्रधान बनने पर खुशी जताते समर्थक पार्षद।  
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहारू। नगर पालिका के उप प्रधान पद के लिए वीरवार को हुए चुनाव में वार्ड-11 की पार्षद पूजा सैनी को सर्वसम्मति से उप प्रधान चुना गया। पूजा सैनी लोहारू नगर पालिका के इतिहास की पहली महिला उप प्रधान बनने का गौरव प्राप्त करने वाली पार्षद हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया नगरपालिका कार्यालय परिसर में एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनोज दलाल और नगरपालिका सचिव तेजपाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। सभी पार्षदों और नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप तायल ने एकमत से पूजा सैनी के नाम पर सहमति जताई। निर्वाचन के बाद पूजा सैनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल, सभी पार्षदों और चेयरमैन प्रदीप तायल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री विपिन सैनी और व्यापार मंडल अध्यक्ष धनपत सैनी भी उपस्थित रहे। उप प्रधान पद के चुनाव की तिथि करीब दस दिन पूर्व घोषित की गई थी। पूजा सैनी ने 9 पार्षदों के समर्थन का दावा किया था, जो अंततः पूर्ण समर्थन में तब्दील हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें