फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले बाजार के 40 सीसीटीवी कैमरे, तीन युवकों की दिखी धुंधली तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बावड़ीगेट के समीप कपड़ा व्यापारी से स्कूटी सहित ढाई लाख की नकदी छीनकर ले जाने के मामले में सिटी पुलिस के साथ साथ सीआईए व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं जैन चौक पुलिस चौकी इंचार्ज की टीम ने बाजार में करीब 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली हैं, जिसके अंदर तीन संदिग्ध युवकों की धुंधली तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तीनों ही आरोपियों की उम्र 20 साल से कम बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर की एमसी कॉलोनी निवासी जयभगवान ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी सराय चौपटा क्षेत्र में हरियाणा गारमेंट स्टोर है। शाम साढ़े आठ बजे दुकान बढ़ाकर स्कूटी से घर जा रहा था कि इसी दौरान बावड़ीगेट क्षेत्र में तीन युवक बाइक से आए और उसे धकेलकर उसकी स्कूटी छीनकर फरार हो गए। स्कूटी के अंदर ढाई लाख रुपये की नकदी थी। इस पर सिटी पुलिस ने देर रात को ही तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ स्कूटी व नकदी छीनने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। त्योहारी सीजन में व्यापारी से हुई स्नेचिंग की वारदात के बाद से ही सीआईए टीम, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम, सिटी पुलिस और जैन पुलिस चौकी की टीम जांच में जुटी है।
किसी परिचित का हो सकता है वारदात में हाथ
अब तक पुलिस की तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि कपड़ा व्यापारी से स्कूटी और नकदी छीनने के मामले में किसी नजदीकी या जान-पहचान वाले का हाथ हो सकता है। क्योंकि व्यापारी के पास जो स्कूटी थी वो 2010 माडल थी, जिसकी कीमत मात्र तीन से पांच हजार तक आंकी जा रही है लेकिन स्कूटी के अंदर ढाई लाख थे, इसकी जानकारी शायद वारदात को अंजाम देने वालों को पहले से ही था। इस मामले में पुलिस दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों और व्यापारी से जुड़े लोगों से भी पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

व्यापारी ने उसी दिन बदला था घर जाने का रूट
जयभगवान आम तौर पर दुकान से देर शाम बाजार के बीच जैन चौक से तेलीवाड़ा होते हुए जाता था, लेकिन मंगलवार को उसने सब्जी लेने के लिए सरकुलर रोड का रास्ता पकड़ा था। वारदात को अंजाम देने वालों ने जयभगवान को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंचाई, बल्कि धकेलकर उससे स्कूटी छीनकर आसानी से फरार हो गए।
वर्जन-
व्यापारी से स्कूटी छीनने की वारदात में आरोपियों का सुराग लगाने के लिए अब तक करीब 40 प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। कई कैमरों में युवकों की धुंधली तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं पुलिस दुकानदार के परिचितों से भी पूछताछ में जुटी है। पुलिस की कई टीमें मामले की तहकीकात में जुटी हैं।
विज्ञापन

- जगदीश इंचार्ज जैन पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें