फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पुलिस ने शुरू की ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा

Mon, 18 Nov 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एसपी नितीश अग्रवाल।
विज्ञापन
भिवानी। महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा शुरू की है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी एक्टिव है। रात में कैब, ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं 112 पर फोन कर ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा ले सकती है। पुलिस ने यह सुविधा शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुविधा लेने के लिए महिला को सबसे पहले 112 पर फोन करना होगा और वेब-आधारित फॉर्म के माध्यम से अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाए। सभी जानकारी देने के बाद महिला का ट्रिप शुरू होगा। पुलिस के जवान जीपीएस से महिला के ट्रिप को मॉनिटर करेंगे। हर एक आधे और एक घंटे में कंट्रोल रूम से फोन कर महिला की कुशलक्षेम भी पूछी जाएगी।
उन्होंने का कि कैब या ऑटो बीच में रुकता है या फिर रूट में बदलाव होता है, तभी पुलिस महिला को फोन कर जानकारी हासिल करेगी। कुछ भी गलत होने पर सबसे पास स्थित पुलिस के एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को भेजा जाएगा। इसके अलावा यात्री द्वारा साझा किए गए आपातकालीन नंबर पर भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने का कि महिला का सफर सुरक्षित पूरा होने के बाद पुलिस फोन कर जानकारी लेगी। इस सुविधा से महिला के परिजनों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा और महिला भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं होगी। महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा के बारे में पुलिस में तैनात महिला पुलिसकर्मी जगह-जगह जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है।
एसपी ने बताया कि डायल 112 पर फोन कर एप के माध्यम से मदद प्राप्त की जा सकती है। आपातकालीन स्थिति में अपने मोबाइल फोन के पॉवर बटन को लगातार तीन बार दबाने से या पॉवर बटन को लगातार दबाए रखने से डायल 112 से मदद प्राप्त की जा सकती है। आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल की जाती है। तब आपके नजदीकी पुलिस ईआरवी को सहायता के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें