फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुलिस की सुरक्षा शाखा ने शहर में जांचे सार्वनिक स्थल, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

विज्ञापन
नेहरू पार्क में युवकों से पूछताछ करते सुरक्षा शाखा के सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक सुरक्षा शाखा की टीम ने शनिवार को शहर के सार्वजनिक स्थलों के अलावा होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। वहीं होटलों में ठहरने वालों का रिकार्ड भी टीम ने जांचा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह के निर्देश पर शनिवार को सुरक्षा शाखा के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में पार्कों के अंदर लोगों की गतिविधियां जांची। इस दौरान पार्क में बैठे युवाओं से भी पूछताछ की और यहां आने का कारण भी जाना। कई युवाओं को यहां संदिग्ध रूप से बैठा हुआ भी देखा गया। जिन्हें चेतावनी देकर वहां से खदेड़ा गया। इसके अलावा होटलों के रिकार्ड को भी जांचा गया। एसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह व जिला सुरक्षा शाखा इंचार्ज मनोज घणघस के निर्देश पर शहरी दायरे के सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें