फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुलिस ने एक साल में 334 प्राथमिकी दर्ज कर 541 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने वर्ष 2025 में अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार रखने और जुआ-सट्टा खेलने के मामलों में कुल 334 प्राथमिकी दर्ज कर 541 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध शराब रखने और बेचने के 167 प्राथमिकी दर्ज की जिनमें 199 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 7,977 बोतल देसी शराब, 2,919 बोतल अंग्रेजी शराब, 4,213 बोतल बियर, 256 बोतल अवैध शराब और 848 लीटर लाहन जब्त की गई। इसके अलावा 5 अवैध शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ भी किया गया।
मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस ने 74 प्राथमिकी दर्ज कर 152 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी दौरान 297.450 किलो गांजा, 8.439 किलो अफीम, 7.633 किलो चरस, 140.350 किलो डोडा पोस्ट, 18 ग्राम स्मैक, 431 ग्राम हीरोइन और 12 बोतल प्रतिबंधित सिरप जब्त किए गए।
विज्ञापन

शस्त्र अधिनियम के तहत 45 प्राथमिकी दर्ज कर 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पुलिस ने 53 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, 1 राइफल, 68 जिंदा कारतूस और 1 मैगजीन बरामद की। वहीं जुआ और सट्टा अधिनियम के तहत 48 प्राथमिकी दर्ज कर 115 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1.00 करोड़ से अधिक की राशि जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान अगले वर्ष भी जारी रहेगा। अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और जुआ-सट्टा के मामलों में व्यापक और प्रभावी कार्रवाई से जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें