फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वार्ड नौ में होटल पर पुलिस मारा छापा, रिकार्ड खंगाल बैरंग लौटी पुलिस

विज्ञापन
लोहारू होटल में छापा मारने के बाद वापस लौटते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लोहारू। शहर के वार्ड नौ स्थित एक रेस्टोरेंट एवं होटल में अनियमितताओं की खबर मिलने के बाद डीएसपी जगत सिंह मोर के नेतृत्व में थाना प्रभारी विद्यानंद की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारा। लेकिन इस कार्रवाई में कथित रूप से पुलिस को कुछ नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने होटल का रिकार्ड खंगाला और होटल के मालिक से पूछताछ कर होटल में ठहरने वाले लोगों का रिकार्ड की भी पड़ताल की।
विज्ञापन

डीएसपी जगत सिंह मोर ने कहा कि कार्रवाई के दौरान हालांकि कुछ नहीं मिला फिर भी रिकार्ड की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आर्य समाज मंदिर के पास होटल एवं रेस्टोरेंट के बारे में नकारात्मक शिकायतें मिल रही थी। जिस पर थाना प्रभारी विद्यानंद के साथ पुलिस ने होटल में छापा मारा था। लेकिन कुछ भी नही मिला है। फिर भी पूरे रिकार्ड को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि ठहरने के कमरे मुहैया करवाने वाले होटल मालिक के पास इससे संबंधित अनुमति और दस्तावेज होने चाहिए। लेकिन ऐसे कोई दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से ठहरने के कमरे किराए पर देने वाले होटलों की भविष्य में भी जांच की जाएगी। उधर मौके पर मौजूद अनेक लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को महज खानापूर्ति बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें