फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक समेत नौ जगहों पर लूट और रेलवे पुलिस के एसआई की हत्या का आरोपी काबू

विज्ञापन
केनरा बैंक लूट मामले में सदर थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया मुख्य आरोपी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव रेवाड़ी खेड़ा स्थित केनरा बैंक लूट के मामले में सदर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पड़ोसी सैय गांव का रहने वाला है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद 21 साल के दिनेश उर्फ फौजी ने कई संगीन वारदात के खुलासे किए हैं। एक साल से भी कम समय में उसने दो हत्याओं सहित लूट की नौ वारदात को अंजाम दिया। अपराध की दुनिया में कदम रख चुके दिनेश ने एक दोस्त के दुश्मन को खत्म करने के साथ-साथ राजकीय रेलवे पुलिस के एसआई को भी मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए गांव सैय निवासी दिनेश उर्फ फौजी ने चार मार्च को अपने तीन साथियों के साथ दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर चार लाख 78 हजार 935 रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ 17 व 18 मई की रात को उकलाना रेलवे स्टेशन पर शराब पी रहा था तो इसने पूछताछ करने वाले रेलवे पुलिस के एसआई मनीष शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं 23 जून को जींद के गतौली गांव निवासी सुमित को गोली मारकर हत्या की थी, क्योंकि वह इसके दोस्त के शराब के ठेकों में अड़चन बन रहा था। पुलिस पूछताछ में दिनेश उर्फ फौजी ने कुबूल किया है कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तीन सितंबर 2019 को पहली बार दिल्ली के नजफगढ़ में एक मकान से बंदूक की नोक पर एक करोड़ रुपये के जेवर व नकदी लूटी थी। वहीं 21 फरवरी, 2020 को सोनीपत में एक मोटरसाइकिल सवार से 40 हजार रुपये छीने थे। इसने नरवाना के पास मोटरसाइकिल सवार से पिस्तौल दिखाकर 35 हजार रुपये छीने। 13 जुलाई को चांग पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोक पर एक लाख आठ हजार रुपये लूटे और 20 जुलाई को कैरू गांव में पेट्रोल पंप से 95 हजार रुपये लूटे थे। वहीं सोनीपत से पानीपत जाते समय इसने अपने साथियों के साथ एक पेट्रोल पंप से 52 हजार रुपये छीन कर फरार हुए थे। पांच माह पहले रेवाड़ी से कोसली जाते समय पिस्तौल के बल पर पल्सर बाइक छीनी थी। 23 जुलाई को रोहतक के किलोई के पास पेट्रोल पंप से 50 हजार रुपये भी लूटे थे।
जींद जेल से शुरू हुआ अपराध का सफर
महज नौंवी कक्षा तक पढ़े 21 वर्षीय दिनेश फौजी का आपराधिक इतिहास ज्यादा लंबा नहीं है। महज डेढ़ साल के दौरान ही उसने सारी आपराधिक वारदात कीं। सबसे पहले वह जींद के जुलाना में अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था, जिसके चक्कर में उसे जेल जाना पड़ा। वहां जेल में उसके कुछ और साथी मिले। यहां के बाद उसने दिल्ली के नजफगढ़ में करीब एक करोड़ के आभूषण लूटे। यह इसकी पहली वारदात थी। दो भाइयों में छोटा दिनेश पहले गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। वर्ष 2009 में उसके माता-पिता का निधन हो गया। बड़े भाई ने ढिगावा में नाई की दुकान कर ली। गांव में खेती करने के दौरान दिनेश फौजी ने 2016 में कृषि भूमि बेच दी। गांव में उसका घर अभी भी है। आय का अन्य स्रोत नहीं होने के चलते वह अपराध की दुनिया में चला गया।
विज्ञापन

आरोपी ने 11 वारदात कुबूलीं
केनरा बैंक लूट प्रकरण में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी दिनेश उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या व लूट की कई वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी ने बैंक लूट सहित 11 वारदात पुलिस के सामने कुबूल की हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है, उम्मीद है कि और भी कई आपराधिक वारदात से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन

- श्रीभगवान यादव, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें