नई अनाज मंडी पुलिस चौकी टीम ने शनिवार को देवीलाल चौक के समीप लगाए नाके पर एक ट्रैक्टर चालक को हाई वोल्यूम म्यूजिक सिस्टम ऊंची आवाज में बजाते हुए रोका। पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम को पहले तो बंद कराया और फिर उस सिस्टम को ही ट्रैक्टर से नीचे उतरवा दिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने फोन पर सिफारिश लगाने की भी कोशिश की, मगर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
नाके पर तैनात अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम को उतरवाया और फिर चालक को आइंदा इसे ट्रैक्टर पर नहीं लगाने की भी सख्त चेतावनी दी। वहीं पुलिस ने नाके पर चार वाहन चालकों के भी चालान काटे, जो बिना किसी ठोस वजह के ही बाहर घूम रहे थे।