फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जल प्रबंधन पर बनाया कन्या स्कूल का मॉडल रहा प्रथम

Fri, 29 Aug 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्टालों का अवलोकन करते खंड ​शिक्षा अ​धिकारी डॉ. अनिल गौड़। स्र
विज्ञापन
भिवानी। खंड शिक्षा कार्यालय की ओर से वीरवार को शहर के निजी विद्यालय में खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 9वीं से 12वीं के 32 सरकारी स्कूलों के 150 विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संबंधित बनाए गए मॉडलों की प्रस्तुति दी। समायोजन जल प्रबंधन पर बनाया पीएमश्री मॉडल राजकीय कन्या स्कूल का मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम चुना गया।
विज्ञापन


एसआरएस स्कूल भिवानी के पर्यावरण नियंत्रण मॉडल को द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना के कचरा प्रबंधन मॉडल ने तृतीय स्थान पाया।राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिनोद के मॉडल गणितज्ञ सूत्र के द्वारा पर्यावरण सुधार को सांत्वना पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. अनिल गौड़ थे। विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक ओपी नंदवानी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य संगीता ने की। गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों के मॉडलों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सभी विजेता मॉडलों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य राजकुमार, प्रवक्ता राजेश कौशिक, मनीष कुमार, पीटीआई मोती लाल, एबीआरसी अमित कुमार, रेनु, सुमन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल गौड़ ने कहा कि नन्हे-मुन्ने वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों के द्वारा नई खोज व शोध के द्वारा अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। भविष्य में वो महान वैज्ञानिक बन कर देश विदेश में भारत का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में जज की भूमिका प्रवक्ता बीबी गुप्ता, डाॅ. मनोज कुमार शर्मा व प्रवक्ता वंदना ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें