फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंचायत समिति के सदस्यों को अधिकार और कर्तव्य बताए

Fri, 29 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद पंचायत समिति के सदस्य। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
भिवानी। पंचायत राज संस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से भिवानी के क्षेत्रीय पंचायत राज और सामुदायिक संस्थान में वीरवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में नारनौल, सिहमा, महम और नांगल चौधरी खंड के पंचायत समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के अनुभवी प्रशिक्षकों नवीन कुमार और संदीप कुमार की ओर से दिया गया। प्रदीप मल्हान ने बताया कि इस शिविर में प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी दी गई।
इनमें पंचायती राज एक्ट, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15 वें वित्त आयोग के बजट का उपयोग और स्वच्छ भारत मिशन जैसे प्रमुख विषय शामिल थे। प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से निर्धारित सतत विकास के 9 थीम से भी अवगत कराया गया। साथ ही पंचायत समितियों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और चयन मानदंडों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रशिक्षण में ई-ग्राम सेवा, ग्राम मानचित्र और पंचायत राज अकाउंटिंग जैसे डिजिटल उपकरणों का भी परिचय दिया गया, जो पंचायत कार्यों को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें