राष्ट्रीय स्तरीय महिला कबड्डी ट्रॉयल प्रतियोगिता में खिलाड़ियोंं के साथ कोच व अन्य।
भिवानी। महिला कबड्डी लीग की ओर से गांव निमड़ीवाली स्थित एमडी पॉलिटेक्निक में आयोजित 10 दिवसीय ट्रायल शिविर 8वें दिन वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि एमडी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. शकुंतला बेनिवाल, सीबीएलयू स्पोर्ट्स डायरेक्टर सुरेश कुमार मलिक, इंडिया खो-खो टीम कोच डॉ. मुन्नी जून, डॉ. सुरजीत नीमा, सीमा कादयान ने शिरकत की।
इस दौरान खिलाड़ियाें को सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कबड्डी लीग की चेयरपर्सन डॉ. सीमा ने की तथा मंच का संचालन सतीश आर्य ने किया। इस मौके पर एमडी कॉलेज निमड़ीवाली से मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतिभा सांगवान भी विशेष तौर पर मौजूद रही।
अतिथियों ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए ट्रायल कैंप बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा, क्षमता का आंकलन कर उसे प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाता है। जो चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता को सार्थक करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की प्रतिभा एवं क्षमता को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर चीफ सिलेक्टर जयवीर सिंह ढाका, लीग एडवाइजर और प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र, डब्ल्यूकेएल डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार ढ़ाका व अमित जाखड़ आदि मौजूद रहे।