फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चेन्नई में भिवानी के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चेन्नई में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित 41वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) खेल प्रशिक्षण केंद्र भिवानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। मीनाक्षी ने मेडले रिले और राजवीर गुर्जर ने ट्रायथलॉन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने रिले में 2:15.41 मिनट का समय दर्ज कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं राजवीर गुर्जर ने ट्रायथलॉन स्पर्धा में 1845 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षण केंद्र भिवानी के महावीर सिंह और एथलेटिक्स प्रशिक्षक सूरज भान ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सूरज भान ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और भिवानी का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें