फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे जलाने के बजाय पौधरोपण करें : त्रिवेणी बाबा

Thu, 17 Oct 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बाल भवन स्कूल में बच्चों के साथ त्रिवेणी रोपित करते त्रिवेणी बाबा।
विज्ञापन
भिवानी। दीपावली का त्योहार भारत का सबसे अधिक श्रद्धा एवं उल्लास से मनाए जाने वाला त्योहार है। उल्लास एवं श्रद्धा के प्रतीक दीपावली पर्व को पर्यावरण के लिए हानिकारक न बनाएं और दीप जलाकर व पौधरोपण कर दीपावली का पर्व मनाए। यह बात त्रिवेणी बाबा ने पब्लिक स्कूल बाल भवन में त्रिवेणी रोपित करने के उपरांत कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपावली पर पटाखों की जगह पौधे लगाकर हम पर्यावरण को सुधार सकते हैं और प्रदूषण को कम कर सकते हैं। इस बार दीपावली पर कुछ नए पौधे लगाएं, जैसे तुलसी, नीम, पीपल, या फूलों के पौधे। यह त्योहार मनाने का एक सुंदर और अर्थपूर्ण तरीका है, जो प्रकृति और मानवता दोनों के लिए लाभकारी है। इस अवसर पर छात्रों के साथ-साथ स्कूल स्टाफ सदस्यों व सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा, चंद्रमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें