फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप अज्ञात वाहन से टकराई, एक की मौत, महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव मिलकपुर में मंगलवार रात नौ बजे पिकअप की अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित दो लोगों को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हांसी के आर्य नगर मैन भाटिया कॉलोनी निवासी सुदेश ने बताया कि वह शादी विवाह में रोटी बनाने का काम करती है। गत 15 अक्तूबर को गांव जाटूलुहारी में एक शादी समारोह था, जिसमें वह काम करने गई थी। उसके साथ हांसी के प्रेमनगर निवासी दिलबाग व कुंभा निवासी धर्मबीर भी शादी में काम करने गया था। गांव जाटूलुहारी से शादी समारोह में के बाद रात नौ बजे वह हांसी आने के लिए पिकअप के पिछले हिस्से में सवार हो गए थे। पिकअप चालक वाहन को लापरवाही से चला रहा था। उसने सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की पिकअप की टक्कर हो गई। जिसमें पिछले हिस्से में सवार दिलबाग और उसे गंभीर चोटें आई, जबकि धर्मबीर की गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्हें देर रात को ही इलाज के लिए हांसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया वहीं बवानीखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने घायल सुदेश के बयान दर्ज कर इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें